रायपुर। राजधानी में चर्चित सूदखोर रोहित तोमर की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में आइकॉनिक विकास की शुरुआत: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहे हैं और उनके खिलाफ सूदखोरी व अवैध वसूली से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी चुनौती बन गई है।
पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों का कोई भी ठिकाना, गतिविधि या संपर्क नंबर बताने वाले सूचना-दाताओं का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
नगर के सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास रोहित तोमर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे सकता है। पुलिस ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में आएं, इसके लिए आम जनता की मदद बेहद महत्वपूर्ण है।



