रायपुर। देश की सुरक्षा रणनीति को नई दिशा देने वाली 60वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे सत्र की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन में भारत की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन, व्यापक और परिणामकारी मंथन हुआ।
यह भी पढ़े :- 7 साल के मासूम को गिनती न आने पर शिक्षक की बर्बर पिटाई—आंख से निकला खून, नशे में होने का भी आरोप
प्रधानमंत्री ने मंच की अहमियत पर ज़ोर देते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं, तकनीकी नवाचारों और जमीनी अनुभवों को साझा करने का सबसे ताकतवर मंच बताया।
X पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने लिखा रायपुर में पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन के पहले दिन भारत की सुरक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। यह इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच है।
सम्मेलन के पहले ही दिन रणनीतिक चर्चा, नए सुरक्षा मॉडल, टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग और इंटेलिजेंस समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण सत्र हुए, जिनमें PM मोदी लगातार सहभागी रहे।



