रायपुर। डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि देशभर में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और नवाचारों के माध्यम से सुधार लाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि डीजी कॉन्फ्रेंस हर वर्ष होती है, और इस बार इसका आयोजन छत्तीसगढ़ में होना राज्य के लिए सम्मान की बात है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान
हिडमा एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया
माओवादी लीडर हिडमा के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर डिप्टी सीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा—
“जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उन पर धिक्कार है। उन्हें पीड़ित परिवारों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।”
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि झीरम, एर्राबोर, चिंगवरम, घोड़ागांव और ताड़मेटला जैसी नक्सली घटनाओं पर सवाल उठाने वाले अब चुप क्यों हैं?
SIR पर विपक्ष की आपत्तियों पर पलटवार
SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर विजय शर्मा ने कहा कि—
“SIR एक आवश्यक प्रक्रिया है। इस पर आपत्ति वही लोग जता रहे हैं, जो घुसपैठियों को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करते आए हैं।”
उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सटीक पहचान के लिए SIR बेहद जरूरी है।
बिहार में वंशवाद के आरोपों पर प्रतिक्रिया
बिहार की राजनीति पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि – “नीतीश कुमार पर वंशवाद का आरोप लगाना हास्यास्पद है। जो लोग वंशवाद के जनक हैं, वही आज सवाल उठा रहे हैं।”
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने कभी वंशवाद की राजनीति नहीं की।



