दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव लंबे समय से पड़ा हुआ था और पूरी तरह सड़-गल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा।
यह भी पढ़े :- भिलाई के जामुल में फायरिंग से हड़कंप: इवेंट संचालक पर हमला, पुलिस ने मामूली विवाद बताकर टाला मामला
जानकारी के अनुसार, राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। अचानक बकरियां घबराकर भागने लगीं, जिससे उसे अनहोनी की आशंका हुई। झाड़ियों में जाकर देखने पर उसे सड़ी-गली अवस्था में नर कंकाल दिखाई दिया। उसने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



