रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पर्व आज 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। राज्य सरकार ने सभी 2739 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरीदी की औपचारिक शुरुआत सूरजपुर जिले से होगी, जहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़े :- BIG NEWS : श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट: 7 की मौत, 30 से अधिक घायल, 300 फीट दूर तक मिले मानव अंग
समस्त उपार्जन केंद्रों में तैयारियाँ पूरी
सरकार ने धान खरीदी को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें—
- बारदाना उपलब्धता
- फड़ एवं चबूतरा
- पीने का पानी
- बैठने की व्यवस्था आदि शामिल हैं।
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था हुई और सुदृढ़
किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष ऑनलाइन टोकन प्रणाली को और बेहतर बनाया गया है।
अब किसान घर बैठे अपना टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे केंद्रों पर भीड़ और लाइन में लगने की समस्या कम होगी।
कहाँ-कहाँ होगी खरीद?
इस वर्ष प्रदेश के 2058 पैक्स समितियों के अधीन संचालित 2739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।



