रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है फर्जी DSP बनकर महिला से 72 लाख रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह महिला के दोनों बेटों की पुलिस में नौकरी लगवा देगा।
यह भी पढ़े :- रायपुर में रक्षाबंधन पर मां-बेटी की रहस्यमयी मौत का खुलासा: शराब से मां की मौत, तड़पते देख बेटी को आया हार्ट अटैक
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसने चरणबद्ध तरीके से लाखों रुपये आरोपी को दे दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताता था और फर्जी पहचान के सहारे लोगों को ठगता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी और कुसमी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने और लोगों से इसी तरह वसूली की है।



