रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को कथावाचक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद इलाके में जमकर हंगामा मच गया।
यह भी पढ़े :- टीचर ने ट्यूशन के बहाने छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी अनिल गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रीना गुप्ता का मध्यप्रदेश के रीवा निवासी कथावाचक भास्कराचार्य के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। शक के बाद अनिल ने मौके पर नज़र रखी और एक दिन दोनों को कार में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।
गुस्से से तिलमिलाए पति ने मौके पर ही कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी, इतना ही नहीं, उसकी चोटी भी काट दी गई। हंगामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामला पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया।
हैरानी की बात यह रही कि इसके बाद अनिल गुप्ता ने पुलिस में आवेदन देकर खुद अपनी पत्नी को भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे दी।
बताया जा रहा है कि रीना गुप्ता का एक 18 वर्षीय बेटा भी है। इस पूरे प्रकरण ने रायपुर में लोगों को हिला कर रख दिया है, और अब मामला सामाजिक और धार्मिक हलकों में भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।



