रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में रविवार रात फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात सामने आई है। आधा दर्जन युवक तीन बाइकों में सवार होकर Cultural Wellness Centre नामक स्पा सेंटर पहुंचे और खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताकर हंगामा मचा दिया। आरोपियों ने स्पा संचालक और मैनेजर को बंधक बनाकर मारपीट की और ‘प्रोटेक्शन मनी’ के नाम पर धमकाते हुए एक लाख रुपए से अधिक की लूट कर ली।
मोंथा तूफान से तटीय राज्यों में हाहाकार, 110 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं, प्रशासन हाई अलर्ट पर
धमकी और डकैती की पूरी कहानी
रात करीब 8.30 बजे आरोपी स्पा पहुंचे और मालिक सन्नी मनवानी से बदसलूकी करने लगे। कहा कि स्पा की आड़ में गलत गतिविधियां चल रही हैं और कार्रवाई से बचना है तो पैसे देने होंगे। विरोध करने पर चार युवकों ने सन्नी को बंधक बनाकर बाइक से शैलेंद्र नगर ले गए, जहां एटीएम से ₹50,000 निकलवाए। फिर कचना में एक अन्य एटीएम से ₹50,000 और निकालकर सन्नी को वापस स्पा सेंटर में छोड़कर फरार हो गए।
CCTV DVR भी ले गए आरोपी
पहचान छिपाने के लिए बदमाश स्पा सेंटर का CCTV DVR उखाड़कर साथ ले गए। हालांकि पुलिस ने अन्य माध्यमों से आरोपियों की फुटेज और उनकी गाड़ियों के नंबर हासिल कर लिए हैं। चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp चैट से खुलासा — ‘गंदे धंधे’ के संकेत
इस बीच कुछ WhatsApp चैट्स सामने आए हैं, जिनमें स्पा सेंटर के नाम से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और होटल रूम बुकिंग की बातें दर्ज हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मोबाइल नंबर से चैट हुई, वही नंबर स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर भी लिखा है। फोन करने पर उसे स्पा मैनेजर ने रिसीव किया और बताया कि वह पेट्रोल पंप पर पुलिस के साथ मौजूद है, जहां से कार्ड स्वाइप कर ₹50,000 निकाले गए थे।

जांच में कई राज खुलने की उम्मीद
स्पा सेंटर के बाहर यूनिसेक्स सैलून का बोर्ड लगा है, जबकि असली सेंटर दूसरी मंजिल पर संचालित होता है। जगह-जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर कैमरों की फुटेज बरामद हो गई, तो स्पा सेंटर से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं। फिलहाल न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने डकैती, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



