रायपुर। राजधानी रायपुर में एक एमएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान प्रज्ञा शर्मा (25 वर्ष), पिता अशोक शर्मा, मूल निवासी बेमेतरा जिले के रूप में हुई है। वह रायपुर के सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में किराए के मकान में रहकर साइंस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
देशभर में 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़ – खैरागढ़ पुलिस ने खोला दोंबीवली कनेक्शन
घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी सहेली 17 अक्टूबर को उससे मिलने कमरे पर पहुंची। दरवाजा भीतर से बंद नहीं था, जब वह अंदर गई तो प्रज्ञा की लाश पंखे के रॉड से लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें प्रज्ञा ने लिखा है – “मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं… मुझे पिता का प्यार नहीं मिला।”
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञा के माता-पिता में अलगाव हो चुका था। पिता बीमार हैं, जबकि मां महासमुंद में शासकीय नौकरी कर रही हैं। संभवतः पारिवारिक हालात ने छात्रा को गहरी मानसिक पीड़ा और अकेलेपन की ओर धकेला।
डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजन अभी शोक में हैं, इसलिए उनका विस्तृत बयान फिलहाल दर्ज नहीं किया गया है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रज्ञा किन परिस्थितियों में इस कदम तक पहुंची।



