रायपुर । दुर्ग शहर में स्पा सेंटर के जरिए चल रहे संगठित देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए सुपेला चौकी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान लोरेंजो स्पा और ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालक, मैनेजर और ग्राहकों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
रायपुर में नवविवाहिता सुसाइड मामला: पति समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्मृतिनगर जुनवानी स्थित इन स्पा सेंटरों में मसाज के बहाने देह व्यापार कराया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCW) पद्मश्री तंवर और उप पुलिस अधीक्षक (IUCW) के नेतृत्व में महिला थाना व स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की।
टीम ने मौके पर छापा मारा और ली वेलनेस स्पा के संचालक धनेश्वर सेन तथा लोरेंजो स्पा के मैनेजर पवन पांडे की उपस्थिति में जांच की। पुलिस ने पाया कि बाहर की महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए। जांच के दौरान लोरेंजो स्पा से ग्राहक गौरव कोठारी और रचित दास, वहीं ली वेलनेस स्पा से संतोष कुमार और अब्बास अली को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- धनेश्वर सेन, पिता कृष्ण सेन (33), सुपेला
- पवन पांडे, पिता राज पांडे (40), भिलाई-3
- अब्बास अली, पिता हुकुम मियां (43), सुपेला
- रचित दास, पिता लेट प्रदीप कुमार दास (30), प्रगति नगर
- संतोष कुमार, पिता लक्ष्मण प्रसाद (38), सुपेला
- गौरव कोठारी, पिता किशोरी लाल कोठारी, दुर्ग
पुलिस टीम में शामिल: उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी।



