रायपुर: राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। भाजपा नेता और राज्य केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास की कार से दिवाली गिफ्ट, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और DVR कैमरा चोरी कर लिया गया।
घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
भाजपा नेता श्रीवास ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए बताया कि चोरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दिवाली के गिफ्ट पैक और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ चुरा लिए। साथ ही, पकड़े जाने के डर से गाड़ी में लगे DVR कैमरा को भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



