Commonwealth Games 2030 : भारत को 20 साल बाद फिर से राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल सकती है। पिछली बार भारत ने 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था। अब 2030 में अहमदाबाद को इन खेलों (Commonwealth Games 2030) की मेजबानी के लिए प्रस्तावित किया गया है।
रायपुर में आज शाम नहीं आएगा पानी: 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस से 42 टंकियों की सप्लाई रहेगी बंद
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 15 अक्टूबर को इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 (Commonwealth Games 2030) की मेजबानी के लिए कार्यकारी बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी 26 नवंबर को ग्लास्गो में होने वाली राष्ट्रमंडल खेल महासभा में दी जाएगी।
इस उपलब्धि पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का पल है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इसे भारत और गुजरात के लिए गौरव का क्षण बताया।

राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में रखा गया है। भारत को इस बार नाइजीरिया जैसी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, लेकिन बोर्ड ने नाइजीरिया के लिए भविष्य में खेलों की मेजबानी के अवसर बनाए रखने का निर्णय लिया है।
यह कदम भारत के वैश्विक खेल मंच पर नेतृत्व को मजबूत करेगा और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को प्रमुख केंद्र बनाएगा।



