रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी की ओर से 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह से दोपहर तक 6 घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा, जिससे नगर निगम के जल आपूर्ति कार्य पर असर पड़ेगा।
राजधानी में रफ्तार का कहर: चेकिंग कर रहे ट्रैफिक जवान को कुचला, दो हिरासत में
नगर निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि 16 अक्टूबर को होने वाले इस शटडाउन की वजह से 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी वाटर प्लांट से जुड़ी कुल 42 पानी की टंकियों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
शहर के जिन क्षेत्रों में शाम को पानी नहीं मिलेगा, उनमें डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा (पुरानी टंकी), श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग शामिल हैं।
सुबह की सप्लाई सामान्य रूप से की जाएगी, लेकिन शाम के समय पानी नहीं मिलेगा। 17 अक्टूबर से सभी इलाकों में पानी की सप्लाई फिर से सामान्य कर दी जाएगी। शहर के वे हिस्से, जहां अन्य टंकियों और पावर पंपों से पानी की आपूर्ति होती है, वहां सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।



