रायपुर। निलंबित कर्मचारियों की सेवा बहाली को लेकर शिक्षा विभाग में मनमानी और गड़बड़ी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ शिक्षा अधिकारियों ने निलंबित कर्मचारियों को शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों में न रखकर मनमाने स्थानों पर पदस्थ किया, जिससे नियमों की खुलेआम अवहेलना हुई।
बीड़ी विवाद में युवक की निर्मम हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
इस पर लोक शिक्षण संचालक ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी किया। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि निलंबित कर्मचारियों की बहाली सिर्फ शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों में ही होनी चाहिए, अन्य विद्यालयों में उनकी पोस्टिंग करना पूरी तरह से अनुचित और नियमों के खिलाफ है।

लोक शिक्षण संचालक ने अधिकारियों को निर्देश का कड़ाई से पालन करने का आदेश देते हुए चेतावनी दी है कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा और निलंबित कर्मचारियों की सेवा बहाली में मनमानी की संभावना को रोकने में मदद करेगा।



