रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष राज्योत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर का आसमान वायुसेना के शौर्य से गूंजेगा। 5 नवंबर को सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम शानदार एयरशो का प्रदर्शन करेगी। टीम आसमान में रोमांचक और हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाकर प्रदेशवासियों को रोमांचित करेगी।
यह भी पढ़े :- 10 लाख की फिरौती के लिए खुद को अगवा बताया, नशे और कर्ज में फंसा युवक पकड़ा
कार्यक्रम में वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। इससे एक दिन पहले, यानी 4 नवंबर को सूर्यकिरण टीम द्वारा रिहर्सल किया जाएगा।
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी विवेक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह आयोजन प्रदेशवासियों के लिए रोमांच और गर्व से भर देने वाला अनुभव साबित होगा।



