रायपुर। थाना खमतराई पुलिस ने रावांभाठा जय अम्बे ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4,700 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए।
रायपुर में छापामारी : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
मामला 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि का है, जब सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रेड और घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश कुशवाहा, मोह जावेद, सोनू राय, आशुतोष दुबे, जयनाथ सिंह और शहबाज अली शामिल हैं।
जुआरियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1082/25 के तहत धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट द्वारा जुआ/सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी जारी है।



