कांकेर। जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर छिंदखड़क के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस बल सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।
फिलहाल इलाके में दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



