Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 वर्षीय आरोपी ललित ठाकुर को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चियों को पैसों का लालच देकर अपने साथ ले जाने के बाद उन्हें धमकाया था।

यह भी पढ़े :- Raipur News: बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की फिरौती, ढेबर परिवार को धमकी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Chhattisgarh Crime News)
50 रुपये देने का दिया लालच
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को पीड़ित बच्चियों की नानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ललित ठाकुर ने दोनों बच्चियों को 50 रुपये देने का लालच दिया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोनों बच्चियों को साइकिल पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और गुंडरदेही थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले में पुलिस आगे की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। (Chhattisgarh Crime News)




