गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश की एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदागांव पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.663 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है।
यह भी पढ़े :- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य तय करें, मेहनत से सफलता हासिल करें
पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के बुढ़ार, जिला शहडोल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इंदागांव पुलिस की इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।




