मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े :- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल से सहकारी बैंकों में 1,360 पदों पर होगी भर्ती
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे स्थित नाले में मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सुबह नाले में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मौत की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राकेश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई। यह हादसा है या मौत के पीछे कोई अन्य वजह है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




