रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरण करते हुए उन्हें प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। तबादला आदेश में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची में अधीक्षण अभियंता आरके बंजारे, कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम, एनसी सिंह और राकेश शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा प्रभारी कार्यपालन अभियंता संदीप धवन का भी तबादला किया गया है।
वहीं, अनुविभागीय अधिकारियों में एसडी रेकवार, शिवकुमार गिलहरे, बीएल खंडेल, राजेंद्र कुमार सोनी, गोपी कृष्ण शर्मा, अमितेश दुबे, केएल नेताम, भरत कुमार, हीरा लाल साहू और बृजमोहन चौहान को नई जगह पदस्थ किया गया है।




