LPG Price Cut: जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। 1 जुलाई 2026 को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े :- खुली पाती : छत्तीसगढ़ के माई-बाप सहित “राम-कृष्ण” के भक्तों के नाम…………”
नई दरों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम घटकर 2930 रुपए हो गया है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम अभी भी पुराने स्तर पर बने हुए हैं।
घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट
- दिल्ली – 942 रुपए
- नोएडा – 939 रुपए
- चंडीगढ़ – 951 रुपए
- मुंबई – 941 रुपए
- पटना – 1031 रुपए
- कोलकाता – 968 रुपए
- चेन्नई – 957.50 रुपए
- हैदराबाद – 994 रुपए
- लखनऊ – 979.50 रुपए
कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट
- दिल्ली – 2930 रुपए
- नोएडा – 2930 रुपए
- चंडीगढ़ – 2952.50 रुपए
- मुंबई – 2883.50 रुपए
- पटना – 3043.50 रुपए
- कोलकाता – 3071.50 रुपए
- चेन्नई – 3099.50 रुपए
- हैदराबाद – 3183.50 रुपए
- लखनऊ – 3052.50 रुपए
1 जुलाई से लागू हुए नए नियम
सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े कुछ नए नियम भी लागू कर दिए हैं। अब शहरी क्षेत्रों में अगली बुकिंग 25 दिन बाद, जबकि ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद ही संभव होगी। इसके अलावा गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन बंद होने की संभावना भी जताई गई है।
पहले लगातार बढ़ रहे थे दाम
बीते कुछ महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। ऊर्जा सप्लाई प्रभावित होने के बाद मार्च, अप्रैल, मई और जून में कुल 1374.50 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर भी दो बार महंगा होकर कुल 89 रुपए बढ़ चुका है। (LPG Price Cut)
घरेलू सिलेंडर अब भी महंगा क्यों?
विशेषज्ञों के अनुसार मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और गैस सप्लाई को लेकर बनी चिंता के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी महंगा बना हुआ है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देश में देखने को मिलता है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में हाल में थोड़ी नरमी आई है, ऐसे में आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर भी सस्ता हो सकता है। (LPG Price Cut)



