सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले पत्नी के बाल काटकर उसका मुंडन किया, फिर बेरहमी से मारपीट की और कथित तौर पर उसे खुद तथा बच्चों का पेशाब पिलाया। इतना ही नहीं, महिला के चेहरे पर कालिख भी पोत दी गई।
यह भी पढ़े :- मोतीबाग में थार और बाइक सवारों के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
यह सनसनीखेज मामला जिले के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दंपति के चारों बच्चे भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता सूरजपुर जिले के करंजी क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर अमानवीय अत्याचार का आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद Chhattisgarh Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंत्रालय में सरकारी वाहन चालक है आरोपी पति
बताया जा रहा है कि आरोपी पति मंत्रालय में सरकारी वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। दोनों ने वर्ष 2006 में लव मैरिज की थी और उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से महिला पति से अलग रह रही थी।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले अपने जीजा और बाद में भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। वहीं महिला ने पति पर गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



