नई दिल्ली, 05 जून। Congress Rajya Sabha List : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम की हो रही है, जिन्हें कर्नाटक कोटे से राज्यसभा भेजा जा रहा है।भौगोलिक संदर्भ
2022 की ‘तपस्या’ आखिर रंग लाई
पवन खेड़ा का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी चार साल पुरानी पोस्ट फिर वायरल हो गई। दरअसल, साल 2022 में जब कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, तब उनका नाम उसमें शामिल नहीं था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई। अब 2026 की नई सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि आखिरकार उनकी ‘तपस्या’ सफल हो गई।
कर्नाटक से कांग्रेस के तीन बड़े चेहरे
कांग्रेस ने अपने सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक से तीन प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा है, मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन पहले मंदसौर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।राजनीति
राजस्थान और तमिलनाडु से भी बड़े नाम
राजस्थान से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद नीरज (Congress Rajya Sabha List) डांगी पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं तमिलनाडु से पार्टी के डेटा और एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट मिला है। AICC सचिव और संचार विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। संगठन में उनकी भूमिका को देखते हुए इसे बड़ा इनाम माना जा रहा है।




