CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े :- क्या सच में हर रात निधिवन आते हैं भगवान कृष्ण? जानिए वृंदावन के इस रहस्यमयी स्थल की मान्यताएं
मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। (CG Weather Update)
राजनांदगांव और रायपुर रहे सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव और रायपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तथा दुर्ग में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं बेमेतरा और सक्ती में भी अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
अंबिकापुर में अपेक्षाकृत राहत
प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में अंबिकापुर और जगदलपुर में तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के संकेत, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है। (CG Weather Update)



