RCB IPL 2026 Champion : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब (RCB IPL 2026 Champion) अपने नाम कर लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने 156 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत का छक्का विराट कोहली ने लगाया और 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाया।
यह भी पढ़े :- बिना मंजूरी बढ़ा बस किराया! यात्रियों पर महंगाई की मार, 20 से 50% तक वसूले जा रहे अतिरिक्त पैसे
लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के साथ RCB ने मुंबई इंडियंस (2019-20) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010-11) की बराबरी कर ली। गौरतलब है कि बेंगलुरु ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।
कोहली की कप्तानी पारी, जितेश ने दिया साथ
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1) जल्दी आउट हो गए। रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
हालांकि एक छोर पर विराट कोहली डटे रहे। उन्होंने महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहे। टिम डेविड ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि जितेश शर्मा ने कोहली के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट लिए। (RCB IPL 2026 Champion)
रसिख सलाम डार की घातक गेंदबाजी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल (10) और साई सुदर्शन (12) सस्ते में पवेलियन लौट गए।
निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए। मध्यक्रम में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वॉशिंगटन सुंदर ने संघर्षपूर्ण नाबाद 50 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए।
RCB की ओर से रसिख सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले, जबकि एक सफलता क्रुणाल पंड्या को मिली।
गुजरात टाइटंस : 155/8 (20 ओवर)
वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 50, निशांत सिंधु 20, जोस बटलर 19।
रसिख सलाम डार 3 विकेट, भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट, जोश हेजलवुड 2 विकेट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 156/5 (18 ओवर)
विराट कोहली नाबाद 75 (42 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के), वेंकटेश अय्यर 32, टिम डेविड 24।
राशिद खान 2 विकेट।
पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द मैच : Virat Kohli
- 75* रन (42 गेंद)
- 9 चौके, 3 छक्के
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : (आधिकारिक घोषणा)
ऑरेंज कैप : Vaibhav Suryavanshi – 776 रन
पर्पल कैप : Kagiso Rabada – 29 विकेट



