कोरबा, 18 मई। Janpad Panchayat By-Election : कोरबा जिले में जनपद पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल से आकर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस सीट को अक्षय गर्ग की हत्या के बाद रिक्त माना जा रहा था, अब उसी सीट से हत्या का मुख्य आरोपी चुनावी मैदान में उतर गया है। बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्ताक अहमद को पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय लाया गया, जहां उसने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस घटनाक्रम के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और चुनावी माहौल अचानक गर्मा गया है। गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस जांच में इस वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार हत्या की पूरी साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से रची गई थी।
Janpad Panchayat By-Election : बिलासपुर जेल से सीधे नामांकन भरने पहुंचा हत्या का मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद…! BJP नेता अक्षय गर्ग का हत्यारोपी…कोरबा उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


