रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न राज्यों में जारी चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए (NDA) को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में रुख किया है।
यह भी पढ़े :- कवर्धा में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर
अरुण साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में “कमल खिलने” का स्पष्ट रुझान दिख रहा है और जनता ने टीएमसी को “टाटा बाय-बाय” कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने अत्याचार और अराजकता के खिलाफ मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और पांच राज्यों के रुझानों में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
असम को लेकर उन्होंने कहा कि Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिशों को जनता ने खारिज कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री ने पुडुचेरी में भी एनडीए की बढ़त का दावा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में “सनातन का अपमान करने वालों” को जनता ने करारा जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि यह सभी रुझान भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के समर्थन का परिणाम हैं।



