गरियाबंद, 01 मई। Hit-and-Run : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले से एक दुखद दुर्घटना की ख़बर सामने आई है। राजिम में एक पेट्रोल पंप के सामने, किसी अज्ञात वाहन की ज़ोरदार टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण कि शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही Rajim Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरोपी वाहन की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके।



