सक्ती। जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में एक और घायल मजदूर की मौत हो गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। हादसे में झुलसे मजदूरों में से गंभीर रूप से घायल सुब्रोतो जेना (80–90% झुलसे) ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :- CGMSC Scam में आरोपी रिहा…! Supreme Court से मिली बेल…अब क्या होगा अगला कदम…?
इससे पहले मध्यप्रदेश के मजदूर किस्मत अली की रायपुर के निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है। हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 14 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
मामले में अनिल अग्रवाल सहित प्रबंधन और 10 अन्य लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर फटने की बात सामने आई है। आरोप है कि चेतावनी के बावजूद काम जारी रखा गया और मशीनों के रखरखाव एवं संचालन में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं।
इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



