अंबिकापुर, 08 अप्रैल। Husband Allegations : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी के घर छोड़कर जाने और उसे जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।
वीडियो बनाकर मांगी मदद
पीड़ित युवक ने खुद के बनाए दो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। वीडियो में वह दावा कर रहा है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई है और उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। युवक ने यह भी कहा कि, उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पत्नी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही।
मिशन चौक पर चलाता है दुकान
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक टुनटुन मिशन चौक पर दाबेली की दुकान संचालित करता है। उसका कहना है कि पिछले करीब 5 महीनों से उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही है।वीडियो में युवक ने समाज के लोगों और संगठनों से मदद की अपील की है। उसने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
पुलिस पुष्टि का इंतजार
इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान (Husband Allegations) सामने नहीं आया है। मामले की सच्चाई और सभी पक्षों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी।



