बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े :- Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ
मिली जानकारी के अनुसार, छात्र अपने साथियों के साथ लाइब्रेरी के पास खड़ा था। इसी दौरान उसकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल से तेज धमाके की आवाज आई और फोन फट गया। ब्लास्ट के साथ ही उसकी पैंट में आग लग गई।
मौके पर मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो छात्र गंभीर रूप से झुलस सकता था।
हादसे में छात्र को हल्की से मध्यम बर्न इंजरी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें बैटरी खराबी, ओवरहीटिंग या अन्य तकनीकी वजहों की संभावना जताई जा रही है।



