बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का मामला सामने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में दबिश दी, जहां किचन से संदिग्ध रूप से पका हुआ मांस बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में इसे हिरण का मांस होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- जंगल में खामोशी, मौत का राज! चीतल की लाश ने उठाए बड़े सवाल…जिम्मेदार कौन?
कार्राई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो के रूप में हुई है।
यह भी देखें-
वन विभाग के अनुसार, इस मामले में मांस सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी जनक बैगा फरार है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह भी देखें-
जब्त मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किस वन्यजीव का है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल, वन विभाग की टीम मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।



