रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी बैठक ली। बैठक में राज्यभर में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू और पर्याप्त बनी रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और जनता को भी जागरूक किया जाए।
सीएम साय ने सख्त लहजे में कहा कि स्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार समेत Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के पेट्रोल-डीजल व गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद रहे।



