रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आशीष मसीह (25 वर्ष, वार्ड 05, रामनगरी, रहली खास, जिला सागर, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 04.07.2025 को प्रार्थिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि फेसबुक के माध्यम से परिचय होने के बाद आरोपी ने 11.03.2025 से 15.05.2025 के बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़े :- जग्गी हत्याकांड: फिर शुरू हुई कानूनी जंग, 1 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी गुजरात के अहमदाबाद में लोकेट हुआ। पुलिस टीम ने वहां आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और रायपुर लाकर विधिवत पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आशीष मसीह को 25.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई से ऑनलाइन परिचय के माध्यम से होने वाले शोषण मामलों में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी क्षमता उजागर हुई।



