खनिज विभाग के अधिकारी लूटती नदियों का देख रहे हैं तमाशा
काँकेर – ताजा तश्वीर काँकेर जिले के चारामा ब्लॉक के बासनवाही महानदी रेत खदान से सामने आई है । जहां पर खनिज विभाग के अधिकारियों की शह पर मजदूरों की जगह चेन माउंटेन मशीनों से नदियों से रेत की लूट होती दिखाई पड़ रही है । किसी भी रेत खदान में मशीनों से रेत खनन की अनुमति नही है । जिसके बाद भी रेत माफिया शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं और दिन रात बेतहाशा नदियों से रेत लुटने के काम में लगे हुए हैं । कहीं न कहीं इन रेत माफियाओं को विभागीय अधिकारियों व स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है । नदियों से बेतरतीब रेत की लूट और सैकड़ों की संख्या मे हाईवा ट्रकों से परिवहन इस बात की ओर इशारा कर रहा है । स्थानीय ग्रामीणों ने इस रेत की लूट पर रोक लगाने कई बार प्रशासन से मांग की है । लेकिन फिर भी अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रहा है । बासनवाही रेत खदान में बिना परमिट के रेत की चोरी हो रही है ।


