बलौदाबाजार : जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत अर्जुनी ग्राम पंचायत में सरपंच, उप सरपंच और पंचायत सचिव पर Arjuni Panchayat House Tax Scam से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि उनसे ‘घर टैक्स’ के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं और भुगतान न करने पर राशन कार्ड काटने की धमकी दी जा रही है।
ग्रामीण सुमित्रा बाई, चित्ररेखा साहू, टिकेश्वरी साहू, वर्षा साहू और मंजू वर्मा ने आरोप लगाया कि सरपंच कविता ध्रुव, उनके ससुर सुखराम ध्रुव, उप सरपंच विष्णु साहू और सचिव राजेश कुमार साहू उनसे मनमानी राशि की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस तरह लगभग 300 राशन कार्ड धारक परिवारों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने इस कार्रवाई को पारदर्शिता और सुशासन के दावों के खिलाफ बताया है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि जनपद पंचायत द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत का कार्य केवल परिवारों की मूलभूत जानकारी एकत्र करना, सरकारी भूमि की मूल्य सूची उपलब्ध कराना और पंचायत निधि से संबंधित जानकारी देना है। इसमें किसी भी प्रकार के ‘घर टैक्स’ वसूलने का कोई निर्देश या प्रावधान नहीं है। इससे ग्रामीणों के आरोप और मजबूत होते नजर आ रहे हैं कि पंचायत प्रतिनिधि निजी लाभ के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले जब सचिव से पैसे लेने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कथित तौर पर सीईओ के आदेश का हवाला दिया और एक कथित प्रति भी भेजी थी। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उनका बयान प्राप्त नहीं हुआ है। Arjuni Panchayat House Tax Scam से जुड़े इस मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।



