कोरबा। छत्तीसगढ़ की एसईसीएल (SECL) की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान के भीतर हाइड्रोलिक मशीन में काम के दौरान सिलेंडर फटने से 23 वर्षीय मजदूर संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय कुमार वाड्रफ नगर का रहने वाला था और वह अपने चार बहनों में इकलौता भाई था।
ये भी पढ़ें : – दोपहिया वाहन चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 36 एक्टिवा बरामद; मुख्य आरोपी रोशन रात्रे सहित 21 गिरफ्तार, 19.80 लाख का माल जब्त
हादसे के समय खदान के अंदर छह मजदूर मशीन पर काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद अन्य कर्मी सहम गए। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों एवं परिजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने नीलकंठ कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा, कुसमुंडा खदान के 14 नंबर काटा के पास देर रात लगभग 12 बजे कोयला परिवहन में लगी दो ट्रेलर वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत भी हुई। इस टक्कर में एक वाहन चालक केबिन में फंस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे कटर और टोइंग वैन की मदद से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया।



