आरंग। आरंग क्षेत्र में आज सुबह वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल के वाहन और एक ट्रक के बीच भारी टक्कर हुई, जिसमें कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना चालक की तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की वजह से हुई।
यह भी पढ़े :- ‘पूना मार्गेम’ अभियान की बड़ी सफलता, 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक पूरी तरह शराब के नशे में धुत्त था। वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई। वाहन में सवार बच्चे महासमुंद और आरंग क्षेत्र के थे।
हादसे के बाद सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि स्कूल प्रबंधन ने घायलों को सीधे स्कूल ले जाकर रखा, बजाय अस्पताल पहुंचाने के। इस संवेदनहीन रवैये पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया।
घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। मामले की गहन जांच जारी है।



