सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंसी से लोटपोट भी। इस वीडियो में एक शख्स ने भीख मांगने के लिए ऐसा अनोखा और मजेदार तरीका अपनाया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बादलों की चादर, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर गिरेगा पारा
आज के दौर में हर कोई अपने काम में क्रिएटिविटी दिखाने की कोशिश करता है, फिर चाहे वह कोई भी पेशा क्यों न हो। कई बार यही क्रिएटिविटी लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बन जाती है। कुछ ऐसा ही नज़ारा इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है।
वीडियो में एक मार्केट जैसा इलाका दिखाई देता है, जहां लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त नजर आते हैं। कोई आ-जा रहा है, तो कोई दुकानों पर बैठकर खाना खा रहा है। इसी बीच एक शख्स वहां पहुंचता है, जो कद में छोटा जरूर है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ नजर आता है।
शख्स अचानक जमीन पर बैठ जाता है, अपनी शर्ट खोलकर सामने रख देता है और फिर हाथ-पैर फैलाकर अजीबोगरीब अंदाज में लेट जाता है। इसके बाद वह भीख मांगने लगता है। उसका यह नाटकीय अंदाज देखकर कई लोग बिना सच्चाई जाने उसे पैसे देकर आगे बढ़ जाते हैं।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Wellutwt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। करीब एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 8 लाख 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 8 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। किसी ने शख्स को ‘आर्टिस्ट आदमी’ बताया, तो किसी ने लिखा कि ‘अब तक जितने भी लोगों को देखा है, उनमें भारतीय सबसे ज्यादा क्रिएटिव हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘ये भीख नहीं, फुल एंटरटेनमेंट है’, जबकि दूसरे ने कहा, ‘टैलेंट हो तो हर काम अलग तरीके से किया जा सकता है’।



