बिलासपुर/मुंगेली। मुंगेली जिले के बामपारा में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में चिंता और आक्रोश दोनों फैलाए हैं।
यह भी पढ़े :- जिंदल कोयला खदान विरोध प्रदर्शन में हिंसा, महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने के आरोप में गिरफ्तारियां
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले नरेश साहू ने एक वीडियो बनाकर जारी किया, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा पुतला दहन का प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद नरेश साहू को कथित रूप से परेशान किया जा रहा था।
घटना के बाद हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।



