बस्तर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर आज सुबह धारदार हथियार से हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गईं और गले पर गंभीर चोट के निशान देखे गए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घायल अवस्था में उन्हें सुबह करीब 8 बजे महारानी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत आईसीयू में भर्ती कर लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है।



