रायपुर/रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम बकेली में धान खरीदी की अव्यवस्था एक बड़ा हादसा लेकर आई है। टोकन न मिलने से परेशान किसान कृष्ण कुमार गबेल ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। उनकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर दीपक बैज बोले,आजादी से लेकर नवनिर्माण तक कांग्रेस का अमूल्य योगदान
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि धान खरीदी के लिए टोकन प्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है। कई किसान हफ़्तों से समितियों और पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिल पा रहा है, जिससे धान बेचने में लगातार देरी हो रही है।
किसानों ने कहा कि वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और यही कुप्रबंधन इस घटना की वजह बना है।
प्रशासन हरकत में
सूचना मिलते ही SDM और तहसीलदार अस्पताल पहुँचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉ. मिथलेश साहू की टीम उपचार में लगी है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति फिलहाल स्थिर है और मरीज को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।



