रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- ‘आरएसएस को भाजपा से जोड़ना भूल’, मोहन भागवत बोले- संघ का न कोई दुश्मन, न राजनीतिक एजेंडा
गौरतलब है कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकार अपनी अब तक की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करेगी। इस भव्य कार्यक्रम में जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।



