रायपुर। थाना डी.डी.नगर और थाना माना क्षेत्र में हुई दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी संजू निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति: एडिटेड वीडियो से भ्रामक प्रचार- भाजपा
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रेमलाल साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई 2025 की शाम लगभग 07.30 बजे वह महादेवघाट मंदिर घूमने गया था। अपनी होण्डा दोपहिया वाहन (क्रं. सीजी/04/एन एफ/3094) मंदिर के पास रोड किनारे खड़ी करके लौटने पर देखा कि वाहन चोरी हो चुकी थी।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ मिलकर घटना की जांच शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, जांच और मुखबीर नेटवर्क के माध्यम से आरोपी की पहचान की। इसके बाद जिला दुर्ग निवासी संजू निषाद को पकड़कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने दोपहिया वाहन चोरी की यह घटना स्वीकार की और माना थाना क्षेत्र से भी एक और दोपहिया वाहन चोरी करने की बात बताई। इसके बाद थाना माना में भी उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 85/25 धारा 303(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी संजू निषाद, पुत्र यशवंत साहू, ग्राम तुलसी, थाना पाटन, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर दो चोरी की गई दोपहिया वाहन जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



