रायपुर : महासमुंद जिले के पिथौरा ग्राम पंचायत डोडरकसा हाई स्कूल में महीनों से शिक्षक नहीं, तो ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-53 जाम कर दिया! आपको बता दे महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के डोडरकसा हाई स्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य अंधकार में है।
यह भी पढ़े :- गैंगरेप केस में 2 साल बाद फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल की सजा
ग्रामीण स्कूल पालक समिति ने कलेक्टर, DEO और SDM को कई बार ज्ञापन दिया, 10 सितंबर को अल्टीमेटम और 18 सितंबर को तालाबंदी भी की, पर सुनवाई नहीं हुई।आज विद्यालय समिति ने ग्रामीणों के साथ नेशनल हाईवे-53 देवरी में चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया।
चक्का जाम को देखते हुए पिथौरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रही। सूचना पर DEO, SDM मौके पर पहुंचे और लिखित आदेश देकर जल्द शिक्षक पदस्थ करने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला और यातायात बहाल हुआ।




