रायपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मांस-मटन की दुकानों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम ने निगरानी व्यवस्था की तैयारी की है। निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों की सतत निगरानी करेंगे।
यह भी पढ़े :- राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों पर सरकार का फैसला, 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा
नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों को प्रतिबंध आदेश का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संबंधित क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा और प्रतिबंध के दौरान दुकानें संचालित न हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम प्रशासन ने मांस-मटन विक्रेताओं के साथ होटल संचालकों से भी 2 अक्टूबर को प्रतिबंध का पालन करने की अपील की है।




