सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआपारा में निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पकड़ा है।
यह भी पढ़े :- 2 अक्टूबर को मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद, रायपुर निगम ने निगरानी के दिए निर्देश
वृद्ध ने किया रेप तो कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग द्वारा किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरन यौन संबंध बनाए जाने के बाद उसने हमला कर दिया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
28 सितंबर को हुई थी घटना
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को महुआपारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहे 65 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग किशोरी बुजुर्ग के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन बुजुर्ग ने किशोरी के साथ जबरन यौन संबंध बनाए। इसके बाद किशोरी ने उस पर हमला कर दिया।
ब्लेड और सब्बल से किया हमला
पुलिस के अनुसार, किशोरी ने पहले ब्लेड से बुजुर्ग के गले पर वार किया और बाद में सब्बल से सिर पर हमला किया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।




