रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को आमने-सामने हैं। रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच PM आवास योजना को लेकर लाइव बहस शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
देखें LIVE
https://www.facebook.com/vijayratancg/videos/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%86%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F/1624216679198785/?rdid=52lM9ZRtw1cbwI0r
विजय शर्मा ने दी थी बहस की चुनौती
दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को PM आवास योजना के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी। भूपेश बघेल ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच बहस आयोजित की गई है।
प्रेस क्लब के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बहस को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में बड़ी संख्या में समर्थकों और लोगों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बहस के दौरान दोनों नेता PM आवास योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर एक-दूसरे पर सवाल उठा रहे हैं। बहस के दौरान सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों और दावों पर सभी की नजर बनी हुई है।




