रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी पोस्टर वॉर तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस अब एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए कार्टून पोस्टर और सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा ले रहे हैं।
यह भी पढ़े :- आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप
भाजपा ने कांग्रेस संगठन में चल रही कथित ‘कुर्सी की खींचतान’ को लेकर एक कार्टून पोस्टर जारी किया। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को दिखाते हुए संगठन के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी उठापटक पर तंज कसा गया है।
भाजपा ने पोस्ट के साथ लिखा— “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो… कुर्सी दंगल।”

भाजपा के इस पोस्ट के जवाब में कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी कर पलटवार किया। कांग्रेस ने भी इसी लाइन “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो” के साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे ‘कुर्सी दंगल’ बताया।





